नूरपुर में नशा निवारण केंद्र की दशा सुधारने की उठाई मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

यूथ आफ नूरपुर अगेंस्ट ड्रग्स क्लब के सदस्यों ने क्लब के अध्यक्ष रवि मेहरा की अगुवाई में बुधवार को वन, युवा सेवाएं एवं, खेल मंत्री राकेश पठानिया को नूरपुर के नशा निवारण केंद्र की हालत सुधारने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्लब के सदस्यों ने कहा कि रेडक्रास द्वारा संचालित नशा निवारण केंद्र में मरीजों केलिए दवाइया निशुल्क दी जाए।

क्लब के सदस्यों का कहना था कि गरीब परिवारों के मरीज जो नशा छुड़ाने के लिए नशा निवारण केंद्र में आते है, उनको तीन से पांच हजार तक इलाज के खर्च करना पड़ रहा है तथा दवाइयां भी निशुल्क नही दी जा रही, जिसके चलते कई मरीज नशा निवारण केंद्र का लाभ नहीं ले पा रहे।

क्लब के सदस्यों ने वन मंत्री राकेश पठानिया को यह भी अवगत कराया कि नशा निवारण केंद्र में सरकार ने इलाज के लिए तैनात किए गए चिकित्सक की ड्यूटी सप्ताह में एक बार लगाई है, जिसको नियमित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नूरपुर उपमंडल में एक मात्र केंद्र है अतः उक्त केंद्र की विस्तर संख्या 50 तक कि जाए तथा केंद्र का बजट बढ़ाया जाए।

वन मंत्री राकेश पठानिया ने युवाओं को आश्वस्त किया कि क्लब द्वारा दी गयी सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ अमित, अंशुल शर्मा, कमल, विक्रम आदि युवा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...