आबकारी विभाग ने शराब बनाने वालों पर कसा शिकंजा, नूरपुर के छन्‍नी वैली से पकड़ी 85000 लीटर लाहन

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की नूरपुर टीम द्वारा पंजाब के साथ लगते सीमांत क्षेत्र छन्नी वैली में अवैध शराब बनाने वालों पर कारर्वाई की गई। विभाग द्वारा इस कार्यवाही में पंजाब आबकारी विभाग व पंजाब पुलिस की सहायता ली गई। इसके अतिरिक्त विभाग ने इंदौरा पुलिस थाना से भी इस कार्रवाई को पूर्ण करने के लिए पुलिस सहायता ली।

आबकारी विभाग की नूरपुर टीम के सदस्यों ने पंजाब के सीमांत क्षेत्र में उपरोक्त टीम के सहयोग से इस क्षेत्र में अवैध शराब की कशीदगी करने वालों पर संयुक्त कार्रवाई की। विभाग को इस क्षेत्र में अवैध शराब के बनाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी।

लेकिन सीमांत क्षेत्र होने की वजह से कार्रवाई करने में शुरू में कुछ कठिनाइया आईं। परंतु इसके बावजूद भी विभाग ने इस क्षेत्र में कार्यवाही की और 85000 लीटर लाहन कच्ची शराब को कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद अवैध शराब को नष्ट किया गया है।
आयुक्त यूनुस ने बताया कि विभाग अवैध शराब बनाने वालों पर कड़ी कारर्वाई कर रहा है और भविष्य में भी यह कार्रवाई आगे जारी रहेगी। हिमाचल में शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ आबकारी व कराधान विभाग ने पिछले 30 दिनों से मुहिम छेड़ी है।
इसी कड़ी में मंडी हमीरपुर नालागढ़ से लेकर राज्य के कई हिस्सों में नकली शराब या अवैध रूप से शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है विभाग के आयुक्त ने कहा कि आने वाले समय में भी इसी तरह जारी रहेगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...