भाजपा नेताओं ने जमा नहीं करवाया अढ़ाई लाख खानपान का बिल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

प्रदेश भाजपा के कार्यक्रम में खानपान का जिम्मा संभालने वाले अधिकारी को अब सेवानिवृति के बाद मिलने वाले आर्थिक लाभों के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। पिछले वर्ष 17 व 18 फरवरी को धर्मशाला में हुई भाजपा प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में एचपीटीडीसी के वरिष्ठ अधिकारी के जिम्मे ही खानपान का पूरा दारोमदार था।

इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की खातिरदारी को लेकर एचपीटीडीसी ने अढ़ाई लाख रुपए से उपर का बिल भी भाजपा पार्टी पदाधिकारियों को थमा दिया। बावजूद इसके एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सत्तादारी भाजपा पार्टी इस बिल की अदायगी नहीं कर पाई है।

एचपीडीसी के अधिकारी को अब सेवानिवृति के बाद इसका खामियाजा भूगतना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अधिकारी का भुगतान इसलिए रुक गया है कि यह पूर्व अधिकारी नो डयूज सर्टिफिकेट जमा नहीं करवा पा रहे। वहीं एक साल बीत जाने के बाद भी एचपीटीडीसी पार्टी से इस राशि को लेने का प्रयास कर रहा है। वहीं भाजपा के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में अभी तक पैसा न जमा करवाने को लेकर एक दूसरे की जबाव देही थोप रहे है।

उधर, एचपीटीडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले साल हुए पार्टी के कार्यक्रम के खर्चें के बारे में पार्टी पदाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। पदाधिकारियों ने जल्द ही बिल की अदायगी करने को कहा है।

उधर, कांगड़ा भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग का कहना है कि एचपीडीसी को जल्द ही उक्त कार्यक्रम के खर्चें की अदायगी कर दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...