तीन कार सवार 63.16 ग्राम चिट्टे संग गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ऊना-अमित शर्मा

पुलिस ने पंडोगा में 63.16 ग्राम चिट्टे संग 3 लोगो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पुलिस थाना हरोली के प्रभारी सन्नी गुलेरिया ने पुलिस टीम सहित ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग के गांव पंडोगा में पंजाब के चुनावो के मद्देनजर नाका लगाया हुआ था।

इसी दौरान समय लगभग 12.30 बजे होशियारपुर की ओर से आ रही कार को रोककर जब चालक से कार सम्बन्धी कागजात दिखाने को कहा तो चालक ने इसी दौरान डैश बोर्ड में से निकाली कागजों की किट में से एक अन्य किट निकालकर छुपाने की कोशिश की।

पुलिस टीम को शक होने पर उस चालक को गाड़ी से बाहर निकालकर उस किट को चैक किया गया तो उसमें हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया जिसका वजन करने पर 63.16 ग्राम पाया गया।

मौके पर मौजूद अधिकारी ने तत्काल इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी जिसके बाद डी.एस.पी. हरोली अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए। कार सवार तीनो लोगो की तलाशी ली गई और मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई।

इसकी पुष्टि डी.एस.पी. अनिल कुमार ने की है। गिरफ्तार किए गए लोगो की पहचान शिव कुमार उम्र 42 वर्ष निवासी भोटा, राजीव कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी भोटा व संदीप कुमार उम्र 42 वर्ष निवासी भोटा के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...