एसआईयू टीम की गुप्त सूचना पर कार्रवाई, पकड़ी एक किलो 216 ग्राम चरस

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

जिला सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चरस पकडऩे में सफलता हासिल की है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि एसआईयू टीम को दोहरी दीवार बाईपास पर गुप्त सूचना मिली कि एक गाड़ी, जो सुबाथू की तरफ से सोलन आ रही है, उसमें चरस हो सकती है।

जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुबाथू रोड पर घट्टी के नजदीक शिव मंदिर के समीप नाकाबंदी की व गाड़ी नंबर एचपी 64बी 3404 स्विफ्ट कार को रुकवाया और गाड़ी की तलशी ली। चैकिंग करने पर पुलिस ने गाड़ी के अंदर से एक किलो 216 किलोग्राम चरस बरामद की। कार में एक युवक और एक युवती सवार थे।

एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...