आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार बनाए स्थाई नीति

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ चंबा द्वारा परिधि गृह चंबा में महासंघ जिलाध्यक्ष ललित शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ललित शर्मा ने कहा कि समस्त आउटसोर्स कर्मचारीयो को अपने भविष्य की सुरक्षा हेतु संघ की गतिविधियो में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया।

सर्वप्रथम यह प्रस्ताव रखा है कि प्रदेश शीघ्र अति शीघ्र कार्यरत 40 हजार कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा हेतु शीघ्र स्थाई नीति निर्धारण कर इन कर्मचारियों को संबंधित विभागों में समायोजित किया जाए।

वहीं बैठक में प्रदेश मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर व आउटसोर्स कर्मचारी उप समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर पत्राचार माध्यम मांग रखी कि प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई इस मुहिम को गति प्रदान की जाए। जबकि आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु स्थायी नीति बनाई जाएं।

बैठक में आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ चंबा पदाधिकारियों व सदस्यों में विजय कुमार,आशिक मोहम्मद, भुवनेश,संजय भारद्वाज, बोधराज, अंकुर शर्मा, देवराज, लाल सिंह, रीना, रीता, रोहित, संजीव, पारस,राजेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...