टांडा अस्पताल में कल से रोजाना 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे डॉक्टर

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल 

डॉक्टर टीचर एसोसिएशन मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष डॉ मुकुल भटनागर ने कहा कि 10 फरवरी से डॉक्टर रोजाना दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे जो कि 1 सप्ताह तक चलेगी।

टांडा के प्रधानाचार्य ने अवगत करवाते हुए कहा कि 10 फरवरी से हड़ताल का फैसला अपनी मांगों की लगातार अनदेखी से नाराज हो कर लिया गया है।

बैठक में टाइम कोर्ट के उपाध्यक्ष डॉ अमित जोशी, महासचिव डॉ स्वतंत्र गुप्ता, सचिव डॉ सुषमा स्वराज, कोषाध्यक्ष डॉक्टर पीयूष गौतम, सचिव डॉक्टर सुमन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य डॉ विपिन, डॉ पुनीत, डॉ विक्रम शाह, डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह उपस्थित रहे।

उन्होंने प्रधानाचार्य को बताया कि सरकार ने इनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वह इस संघर्ष को और तेज कर देंगे, यह 2 घंटे की पेन डाउन हड़ताल एक सप्ताह के लिए सुबह 9:30 से 11:30 तक चलेगी ।

उन्होंने कहा कि यदि फिर भी प्रदेश सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो रणनीति तैयार की जाएगी।

उधर टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ भानु अवस्थी ने शिक्षकों की हड़ताल के बारे में स्वास्थ्य शिक्षा एवं रिसर्च शिमला को अवगत करवा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...