हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को जारी किया तीन फीसद महंगाई भत्‍ता, फरवरी के वेतन में मिलेगा बढ़ा हुआ डीए

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को तीन फीसद महंगाई भत्ता जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने 25 फरवरी को हिमाचल के पूर्ण राज्‍यत्‍व दिवस समारोह के दौरान इसकी घोषणा की थी। अब सरकार ने आज इसकी अधिसूचना जारी कर कर्मचारियों व पेंशनरों को राहत दी है।

कर्मचारियों को फरवरी माह के वेतन में मार्च में इसका भुगतान होगा। अब कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 28 फीसद से बढ़कर 31 फीसद हो गया है। इस संबंध में वित्त विभाग विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता भारतीय प्रशासनिक सेवा के कर्मचारियों के समान हो गया है। महंगाई भत्ते को लेकर करीब तीन महीने पहले कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर की थी कि प्रदेश के कर्मचारियों को भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के समान यह प्रदान किया जाए।

इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के पूर्ण राजस्व दिवस के मौके पर सोलन में कर्मचारियों को तीन फीसद महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा की थी। आज इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को इसका मार्च माह के वेतन में लाभ मिलेगा।

चुनावी वर्ष के दौरान सरकार कर्मचारियों सहित अन्‍य वर्ग भी काफी मेहरबान दिख रही है। पूर्ण राज्‍यत्‍व दिवस पर ही मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों को 60 यूनिट तक बिजली भी मुफ्त देने का फैसला लिया था।

अब सरकार चार मार्च को अपना आखिरी बजट पेश करने जा रही है। चुनावी वर्ष के बजट के दौरान भी सरकार बड़ी सौगात देने की तैयारी में है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...