19 साल के युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गूरुंग

शहर के द्रोबी मोहल्ले में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक चम्बा शहर के एक कपड़े के व्यापारी के पास काम करता था। वह उनके ही घर में रहता था।

मंगलवार रात को करीब 9 बजे खाना खाने के बाद युवक अपने कमरे में चला गया। युवक के किसी रिश्तेदार ने उसके नम्बर पर कॉल की, लेकिन उसने फोन अटैंड नहीं किया। इसके बाद व्यापारी को कॉल करके बात करवाने को कहा।

व्यापारी किसी शादी समारोह में गया हुआ था। उसने घर पर अपनी पत्नी को फोन किया और युवक से बात करवाने को कहा।  महिला ने भी युवक को फोन किया, लेकिन उसका भी फोन नहीं उठाया। हालांकि युवक के कमरे में बिजली जल रही थी।

इसके बाद व्यापारी घर पहुंचा और कमरे की खिड़की से देखा तो युवक फंदे से लटक रहा था। उसने पंखे की कुंडी से रस्सी गले में डालकर फंदा लगा लिया था। यह देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने परिजनों को सूचित किया। इसके  बाद पुलिस को भी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद युवक को फंदे से उतारा और मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है।

एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...