कार सेवादल संस्था द्वारा श्यामलाल को घर बनाने के लिए दी गई आर्थिक सहायता

--Advertisement--

Image

हलान टू में आगजनी से 8 कमरों का मकान जलकर हुआ था राख, आगे भी संस्था द्वारा दी जाएगी सहायता।

कुल्लू- मनदीप सिंह

श्यामलाल पुत्र स्वर्गीय ताराचंद माता पार्वती देवी गांव मर्जावान हलान टू तहसील मनाली जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश के निवासी है।

श्यामलाल 31 वर्षीय अपने परिवार, माता 48 वर्षीय भाई भिंदर सिंह 28 वर्षीय, सुरेश कुमार 26 वर्षीय पत्नी युवती देवी 24 वर्षीय दो जुड़वा बेटे 13 महीने के हैं, इनके साथ एक आकस्मिक घटना घटी है।

इनका ढाई मंजिला लकड़ी का मकान दिनांक 30 जनवरी 2022 को आगजनी की घटना में जलकर नष्ट हुआ था। इस मकान में कुल आठ कमरे तथा चारों तरफ लकड़ी का बरामदा एक मंजिल में था।

इस घर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। श्याम अपने परिवार के साथ अपने ससुराल गए हुए थे। जिस कारण आग लगने का पता नहीं लग सका और सारा मकान और सामान जलकर नष्ट हो गया।

श्याम एक मजदूर का काम कर के अपने परिवार का पालन पोषण करता हैं। उनके एक भाई मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं। उन का छोटा भाई बगीचे में काम कर अपना गुजारा करता है।  पिता की मृत्यु को 15 वर्ष हो चुके हैं। उनकी माता 48 वर्षीय विधवा हैं। इसलिए उनका और उनके परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से होता है और अब उनके साथ आगजनी की घटना घट गई ।

गांव वालों ने भी मदद की परंतु वह उनके लिए पर्याप्त नहीं है। अब उन्हें अपने घर के साथ चादरों का छोटा सा शेड बनाकर रहना पड़ रहा है। उनके पास एक जर्सी गाय भी है। अब यह अपना मकान बनाना चाहते हैं। मकान बनाने के लिए रेत सरिया सीमेंट और भी अन्य कई प्रकार की वस्तुओं की जरूरत है।

श्यामलाल को कार सेवा दल की जानकारी मिली और यह मदद के लिए संस्था के कार्यालय पहुंचा। संस्था द्वारा इन्हें घर बनाने के लिए सहयोग राशि दी गई। इस नेक कार्य में कार सेवा दल संस्था के कोषाध्यक्ष सरदार तेजिंदर सिंह सेक्रेटरी अमित शर्मा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...