तेंदुए के हमले से जमा एक का छात्र घायल

--Advertisement--

Image

धर्म नेगी- चुराह

तीसा द्वितीय पंचायत के खनुगडा गांव में घर से कुछ ही दूरी पर भेड़-बकरियां चरा रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

गनीमत ये रही कि युवक के छोटे भाई ने तेंदुए के चुंगल से अपने बड़े भाई को देख कर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर तेंदुआ वहा से भाग गया।

घायलवस्था में युवक को परिजन निजी क्लीनिक मैं ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

वार्ड सदस्य बंजली रीता कुमारी ने बताया कि शाम अमूमन 4:00 बजे के करीब केवल सिंह, पुत्र नेरण सिंह गांव खनुगडा़ जिला जमा एक का छात्र है। घर के समीप अपनी भेड़ बकरियां चरा रहा था। अचानक घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस युवक पर पीछे से हमला कर दिया।

युवक ने तेंदुए के चुंगल से स्वयं को बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन वह असफल रहा। बड़े भाई की आवाज सुन उसका छोटा भाई मोके पर पहुंचा। भाई को तेंदुए के चुंगल में फंसा देख उसने भी जोर से चिल्लाना शुरू किया।

ग्रामीण ने जैसे- तैसे कर तेंदुए को वहां से भगाया। वार्ड सदस्य ने प्रशासन और संबंधित विभाग से क्षेत्र के लोगों को तेंदुए के आतंक से बचाने की गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...