
नगरोटा- राजीव जसबाल
कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां बस स्टैंड के सामने श्री नारदा शारदा मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हटवास निवासी 52 वर्षीय राजकुमार चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल नगरोटा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल कांगड़ा स्थित टांडा में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस थाना प्रभारी अशोक राणा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
श्री नारदा शारदा मंदिर के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। राजकुमार चौधरी हटवास स्थित फास्ट फूड की दुकान पर काम करता था।
फास्ट फूड के मालिक गुलशन कुमार ने बताया कि तीन दिन से राजकुमार काम पर नहीं आया था।
