धर्मशाला का बर्फबारी से कटा डलझील नड्डी से संपर्क

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

बारिश व बर्फबारी के कारण डलझील नड्डी का संपर्क धर्मशाला से कट गया है। लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण शीतलहर तेज हो गई है। वहीं नड्डी व आस पास के क्षेत्रों सहित डलझील व आस पास के क्षेत्रों में बर्फ ने फिर से दस्तक दे दी है। ऐसे में डलझील के लोगों का संपर्क धर्मशाला तकरीबन कट गया है और बर्फ का दौर जारी है। जिला के उपरी क्षेत्र मैक्लोडगंज, नड्डी से लेकर बीड़ बिलिंग रेंज तक बर्फवारी हुई।

इसमें धर्मशाला-मैक्लोडगंज के नड्डी, त्रियूंड, खड़ौता, धर्मकोट, मैक्लोडग़ंज और भागसूनाग में फिर से ताजा हिमपात हुआ। हिमपात के चलते स्थानीय लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं। जिला भर में बारिश हो रही है, लेकिन अभी तक कोई सड़क बाधित होने की सूचना नहीं है।

जबकि प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है कि लोग ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। ऊंचाई वाले स्थानों में जाकर बर्फबारी व बारिश में फंस सकते हैं ऐसे में उनके प्राण संकट में पड़ सकता है। ऐसे में लोगों से प्रशासन ने आग्रह किया है कि अपने घरों में ही रहें ऊंचाई वाले स्थानों पर न जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...