बीड़ बिलिंग में सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए बनेगा ऐप: डीसी

--Advertisement--

Image

आपरेटर, पायलट का पंजीकरण होगा जरूरी, ट्रेनिंग के लिए भी उठाए जाएंगे कारगर कदम, नो पार्किंग जोन तथा स्थानीय तकनीकी कमेटी भी होगी गठित

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

बीड़ बीलिंग में सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए ऐप तैयार किया जाएगा जिसके माध्यम से ही पर्यटक पैराग्लाइडिंग का व्यवस्थित तरीके से आनंद उठा पाएंगे। इस बाबत मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग तथा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के बीच एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि ऐप के माध्यम से पैराग्लाइडर आपरेटर्स तथा पायलट का पंजीकरण जरूरी होगा इस के साथ ही पैराग्लाइडिंग के रेट भी निर्धारित किए जाएंगे ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। ऐप के माध्यम से पैराग्लाइडिंग की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि बिना पंजीकरण के किसी को भी पैराग्लाइडिंग की अनुमति नहीं मिलेगी इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग के एयर क्राफ्ट पर प्रतीक चिन्ह इत्यादि भी प्रदर्शित किया जाएगा ताकि बिना पंजीकरण के पैराग्लाइडिंग करने वालों की निगरानी की जा सके।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए स्थानीय तकनीकी कमेटी भी गठित की जाएगी जिसमें एसडीएम के माध्यम से आदेश जारी करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही मौसम को लेकर भी एक कमेटी गठित की जाएगी जो कि पैराग्लाइडिंग के लिए अनुरूप मौसम होने के बारे में नियमित तौर पर पैराग्लाइडर का मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग के उपकरणों की तीन माह के बाद जांच भी जरूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के माध्यम से बीड़ में पैराग्लाइडिंग के पायलट्स को नियमित तौर पर ट्रेनिंग के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे इस के लिए बीड़ में पायलट के लिए ट्रेनिंग संस्थान की व्यवस्था भी की जा रही है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि पैराग्लाइडिंग की लैंडिंग साइट पर नो पार्किंग जोन भी निर्धारित किए जाएंगे ताकि किसी भी तरह के अप्रिय घटनाएं नहीं हो सकें।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि पैराग्लाइडिंग के लिए ऐप निर्मित होने से पर्यटकों की सुरक्षा के साथ साथ व्यवस्थित पैराग्लाइडिंग में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों सहित एसडीएम बैजनाथ तथा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...