जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 07 फरवरी को आयोजित होगा कैंपस  इंटरव्यू : अरविंद चौहान

--Advertisement--

Image

चंबा,01 फरवरी- भूषण गूरुंग

जिला  रोजगार अधिकारी अरविंद  सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय रंगमहल चम्बा में 07 फरवरी को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें जैनडरोइट एसआर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा पंजाब में प्लंबर और फिटर के 100-100 पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए आवेदक की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष व शैक्षणिक योग्यता प्लंबर और फिटर में आईटीआई डिप्लोमा निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि चयनित किए गए युवाओं को 12 हजार 9 सौ (सीटीसी 16990/-) मासिक वेतन रखा गया है।

इच्छुक आवेदक जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच है और आईटीआई पास की है वे शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,व बायोडाटा लेकर निर्धारित स्थान पर  प्रातः11 बजे उपस्थित हो कर साक्षात्कार  में भाग ले सकते है।

उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान मे रखते हुए अवेदकों से निवेदन है कि सामाजिक दूरी  के नियमों का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें, भीड़ न करें, एक समय पर एक ही आवेदक साक्षात्कार के लिए आएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...