जयराम सरकार ईमानदार तो मंत्रियों की संपत्ति का ब्‍योरा करें सार्वजनिक

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया ने मंगलवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में शराब और खनन माफिया को लेकर जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार और विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ कई आरोप लगाए। उन्हाेंने कहा भाजपा सरकार के इस कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। दिखावे के तौर पर मौजूदा सरकार बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन असल में सरकार के अपने ही मंत्री भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। अगर सरकार इतनी ही पाकसार है तो आने वाले बजट सत्र में अपने मंत्रियों की चल अचल संपति का ब्यौरा सार्वजनिक करें।

उन्होंने कहा प्रदेश में शराब माफिया इस कदर हावी हो चुका है कि लोग इन शराब माफिया के करतूतों के चलते मरने लगे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने हिमाचल को देश का पहला मयखाना बना दिया है। यहां जमकर शराब का कारोबार चल रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश का खोखला कर रहा है। सीएम की नाक के नीचे भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन वह खुद मूकदर्शक बने हुए हैं। वह तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी विश्वासघात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को शराब माफिया, ड्रग माफिया और खनन माफिया ने खोखला कर दिया है। ब्यास नदी को पत्थरों व बजरी से खाली कर दिया है। खनन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पर्यावरण की बात की जाती है। सरकार के बड़े मंत्री चिंताएं उजागर करते हैं, लेकिन खुद ही उनके लोगों ने संरक्षण दिया है। कांग्रेस के समय भी ऐसा ही था। इसका कारण यह है कि सबको पैसा आता है। अब हालात यह हैं कि नौकरशाही भी शामिल हो चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...