पीडब्ल्यूडी में मचा घमासान, एक कुर्सी पर 2 अधिशासी अभियंता विराजमान

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

लोक निर्माण विभाग मंडल कांगड़ा में इन दिनों 2 अधिशासी अभियंता एक कुर्सी पर विराजमान है, जिसकी चर्चा कांगड़ा तथा आसपास क्षेत्र में लोगों द्वारा की जा रही है। लोगों का मानना है कि कांगड़ा के अधिशासी अभियंता की कुर्सी पर क्या है जो अधिकारी बार-बार इस कुर्सी पर बैठना चाह रहे हैं।

इस कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मचारी भी इस असमंजस में है कि वह किन के आदेश का पालन करें। हालांकि पहले से इस पद पर विराजमान विजय वर्मा ने सोमवार को कार्यालय बैठकर कार्य निपटाए हैं। लगभग डेढ़ वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग के एक्सियन संजीव महाजन को कांगड़ा मंडल से भरमौर मंडल को तबादला कर दिया था, किंतु एक बार फिर लोक निर्माण मंडल कांगड़ा में एक्सियन विजय वर्मा की जगह हिमाचल प्रदेश सरकार ने संजीव महाजन को तैनाती कर दी है।

अधिशासी अभियंता विजय वर्मा का कहना है कि सरकार ने उनका तबादला कांगड़ा से कर दिया लेकिन अभी उन्हें मात्र डेढ़ साल में ही बदल दिया गया जिसको लेकर वह न्यायालय में चले गए हैं तथा उन्हें अब 23 फरवरी न्यायालय द्वारा डेट दी गई है। जो भी न्यायालय के आदेश होंगे, वह मान्य होंगे तब तक वह अपने कार्यालय का कार्य सुचारू रूप से चलाएंगे।

वहीं एक्सियन संजीव महाजन ने कहा कि उन्होंने वीरवार सांय से लोक निर्माण मंडल कांगड़ा में अपना कार्यभार संभाल लिया है। सरकार द्वारा यहां पर कार्य करने के आदेश जारी किए हैं। विजय वर्मा को अभी कोर्ट द्वारा स्टे नहीं मिला है जिसके चलते कोर्ट के जो भी आदेश होंगे वह उनका पालन करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...