पार्किंग के गलत बोर्ड के कारण पर्यटक ने कांप्‍लेक्‍स की सीढ़ि‍यों में उतार दी कार, बाल-बाल बचे कई लोग

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में दिल्ली गेट के समीप एमसी कांप्लेक्स की एंट्री पर एक बड़ा हादसा होते टल गया। हिमाचल घूमने आए पर्यटक की गाड़ी पीबी 13 एएफ 5151 सीधे सीढ़ियां उतर गई। इस दुर्घटना में चालक की जान तो बची ही, मगर जो लोग एमसी कांप्लेक्स की गैलरी में धूप सेक रहे थे, उनकी जान भी बच गई।

इस दुर्घटना की बड़ी वजह एमसी कंपलेक्स सेकंड फ्लोर के ऊपर लगा पार्किंग का बोर्ड है। यह पार्किंग का बोर्ड बिल्कुल एमसी कंपलेक्स की निचली शॉप के एंट्री प्‍वाइंट पर लगा हुआ है। बाहर से आने वाला टूरिस्ट नाहन शहर घूमने के लिए पार्किंग के चक्कर में सीधा एंट्री कर जाता है।

इस दुर्घटना से पहले वाली दुर्घटना में तो गाड़ी में बैठे लोगों को गंभीर चोटें भी आई थी। इस दुर्घटना में गाड़ी के शीशे में ऊपर पार्किंग के बोर्ड की छाया भी साफ नजर आ रही है। तीन बार दुर्घटना हो जाने के बावजूद नगर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। बहरहाल गाड़ी में बैठे पर्यटक को कोई चोट नहीं आई, लेकिन गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...