ओशिन शर्मा बनी लाड़ली फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर,टोपी, स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

लाड़ली फाउंडेशन के चेयरमैन शालू की सहमति से मूलत: जिला कांगड़ा की एचएएस ओशिन शर्मा को लाडली फाउंडेशन का राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। लाड़ली फाउंडेशन जिला मुख्यालय बिलासपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता लाड़ली फाउंडेशन की राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत ने की।

इस मौके पर विशेष रूप से एचएएस अधिकारी (उपायुक्त कार्यालय में प्रोबेशनर) ओशिन शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। हिमाचली परंपरा अनुसार हिमाचली टोपी, माता वैष्णो देवी से लाई चुनरी एवं स्मृति चिन्ह देकर लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा ओशिन शर्मा को सम्मानित किया गया।

लाडली फाउंडेशन की राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत ने बताया कि लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों निर्मला राजपूत, रेखा बिष्ट, किरण शर्मा, उच्च न्यायालय में अधिवक्ता ज्योति डोगरा ने ओशिन शर्मा को लाड़ली फाउंडेशन ब्रांड एंबेसडर का नियुक्ति पत्र दिया।

इस मौके पर महक, अमनदीप कौर, शालिनी शर्मा, अनीता, वैशाली और बिल्कीस खान इत्यादि विशेष रूप से लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...