कार खाई में गिरने से एक की मौत, तीन घायल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अपर धर्मकोट में एक कार खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। साथ ही कार में सवार अन्य तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार अपर धर्मकोट में कार चालक अवतार सिंह निवासी धर्मकोट कार को पार्क कर रहा था। इस दौरान कार में अनिल कुमार, अमनदीप राणा और अशोक कुमार निवासी धर्मकोट भी कार में सवार थे। कार को पार्क करने के दौरान अनियंत्रित होकर कार 40 से 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में अवतार सिंह की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य को चोटें आई हैं।

एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...