हिमाचल की पूर्व महिला रणजी खिलाड़ी पर 27 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट  

जिला कांगड़ा के रानीताल से संबंध रखने वाली पूर्व रणजी खिलाड़ी को धोखाधड़ी के आरोप में गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला खिलाड़ी के खिलाफ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। आरोपित को देहरा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है।

रानीताल पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि गुजरात पुलिस ने रानीताल निवासी एक पूर्व रणजी खिलाड़ी को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुजरात में एक युवा खिलाड़ी की शिकायत पर यह गिरफ्तारी हुई है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे रणजी ट्राफी में भाग लेने का लालच देकर पैसे लिए गए, लेकिन रणजी ट्राफी में खेलने का मौका नहीं मिला तो उसने इसकी शिकायत गुजरात के थाना में दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने महिला खिलाड़ी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसे देहरा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है।

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि रणजी की पूर्व खिलाड़ी सपना रंधावा को सूरत की गुजरात पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश करके ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।

उन्होंने बताया हरियाणा में भी संबंधित आरोपित खिलाड़ी ने इस तरह की धोखाधड़ी की है और मामले में कार्रवाई चल रही है। अब यह एक और मामला उजागर हुआ है, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...