एस डी एम जगन ठाकुर ने मौके पर खड़े रहकर सड़क खुलवाई

--Advertisement--

Image

डलहौजी- भूषण गुरूंग

पर्यटन नगरी डलहौज़ी में अभी हाल में हुई भारी बर्फबारी के बाद ज़िन्दगी धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगी है। स्थानीय प्रशासन,लोक निर्माण विभाग व नगर परिषद द्वारा मुख्य सड़के खोलने के बाद अन्य बन्द पड़ी सड़को को खोलने का कार्य शुरू किया गया है ।

वहीं डलहौज़ी के कथलग की बन्द पड़ी सड़क को खुलवाने के लिए डलहौज़ी के एस डी एम जगन ठाकुर ने खुद कमान संभाली व स्थानीय बस अड्डे से लगभग तीन किलोमीटर बर्फ में पैदल चल कर शुक्रवार देर रात तक खुद मौके पर खड़े रहकर सड़क खुलवाई।

गौरतलब है कि यह सड़क जमी बर्फ के कारण बन्द थी और एक पेड़ भी सड़क में गिरा हुआ था। डलहौज़ी के एस डी एम जगन ठाकुर ने इसके लिए जे सी बी भी उपलब्ध करवाई। वहीं लोक निर्माण विभाग व नगर परिषद द्वारा भी आधी सड़क पहले से खोली गई।

वहीं डलहौज़ी के एस डी एम जगन ठाकुर ने बताया कि लोगों की सहायता के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। वहीं बिजली विभाग द्वारा भी डलहौज़ी में बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से बहाल की हुई है।

गौरतलब है कि अभी हाल में ही डलहौज़ी में ज़बरदस्त बर्फबारी हुई थी जिससे आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया था लेकिन अब हालात सामान्य होने लगे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...