बीएड -एमएड में छाए द्रोणाचार्य के छात्र, हि प्र विश्वविद्यालय ने घोषित किया परिणाम

--Advertisement--

Image

रैत- नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बीएड एमएड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत के प्रशिक्षु छात्रों ने अच्छे अंक लेकर कॉलेज का नाम चमकाया है साथ ही महाविद्यालय में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

इसमें बीएड 2019-21 के तीसरे सत्र में आकांक्षा ने 305 अंक लेकर पहला, ऋषिका ने 298 अंक लेकर दूसरा, मेघा ने 297 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वही सत्र 2020-22 में इशिका ने 284 अंक लेकर पहला,कीर्ति व शिवाली ने 282 अंक लेकर दूसरा तथा अम्बिका ने 278 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

साथ ही एमएड के सत्र 2019-21 के तीसरे सत्र में नितिज ने 324 अंक लेकर पहला, प्रियंका शर्मा ने 321 अंक लेकर दूसरा व तमन्ना ने 312 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वही सत्र 2020-22 के पहले सत्र में शिवानी पठानिया ने 331 अंक लेकर पहला, प्रियंका झा ने 329 अंक लेकर दूसरा व मंजू पठानियां ने 319 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानियां, कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानियां ने प्रशिक्षु छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीएस बाघ व शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ प्रवीण शर्मा ने प्रशिक्षण छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह आने वाले समय में कड़ी मेहनत कर उपलब्धि को प्राप्त करें। साथ ही अपने माता-पिता गुरुजनों व कॉलेज का नाम रोशन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...