
शाहपुर- नितिश पठानियां
ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर ने स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में दरगेला पंचायत में जन जागरण अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर दरगेला पंचायत की स्थानीय जनता के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल अर्पित करके श्रधांजलि दी।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने महात्मा गांधी की जयंती पर कहा कि आज का दिन इतिहास में देश को सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए आजादी दिलाने वाले प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी मोहनदास कर्मचंद गांधी की पुण्यतिथि के तौर पर हमेशा के लिए दर्ज है।
साल 1948 में आज के दिन ही यानी 30 जनवरी के दिन ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रपिता के बलिदान को याद करते हुए पठानिया ने कहा कि आज के दिन सिरफिरे धर्मांध व्यक्ति ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी की अहिंसा की विचारधारा को आज अपनाने की जरूरत है।
आज गोडसे की विचारधारा की साम्प्रदायिक ताकते सिर उठाने का काम कर रही है। जिनसे देश को बचाने की जरूरत है। तभी देश की एकता अखंडता को बनाये रखा जा सकता है। यही कारण है कि देशवासी आज के खास दिन को शहीद दिवस के तौर पर मनाते है।
पठानियां ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम ना केवल भारतीय जनमानस में बल्कि पूरी दुनिया में स्थायी छाप की तरह मौजूद है। 13 जनवरी 1948 को उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाए रखने और साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ कलकत्ता में आमरण अनशन शुरू किया था। ये उनके जीवन का आखिरी अनशन था। 18 जनवरी 1948 को अपना अनशन खत्म करने के ठीक 11 दिन बाद 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई।
अपनी हत्या से तीन दिन पहले ही गांधी दिल्ली में शांति लाने के उद्देश्य से महरौली स्थित कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी दरगाह गए थे। उस समय दिल्ली सांप्रदायिक हिंसा में जल रही थी। दरगाह छोड़ने से पहले गांधी ने लोगों की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए सांप्रदायिक सद्भाव और एकता का संदेश दिया था।
पठानियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गांधी के विचारों को आगे रख कर काम करती है। सभी को साथ लेकर चलना कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर में आज जनता बिजली पानी सड़कों से ही बंचित है ।बाकी विकास तो शाहपुर बिधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार ने झूठ और जातपात फैलाने का विकास किया है।
आज शाहपुर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अबसर खोलने के लिए कोई नीति होनी चाहिए थी बल्कि भाजपा सरकार ने हमेशा हर बर्ग को धोखा दिया है। अब जनता कांग्रेस पार्टी के बिधायक को चुन कर अपनी कांग्रेस पार्टी की सरकार बना कर अपने क्षेत्र का विकास करवाना चाहती हैं।
पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा झूठ बोल कर कर्मचारियों को धोखा दिया है। आज चार साल बीत जाने पर प्रदेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र मे ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने का वायदा किया था लेकिन आज चार साल बीत जाने पर भी ओल्ड पेंशन स्कीम को भाजपा सरकार लागू नही कर पाई।
पठानिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही कर्मचारियों के हितों को देखते हुए पुरानी पेंशन की बहाली की जाएगी। दरगेला पंचायत में भाजपा को छोड़ कर प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में संजय चौधरी, सुमित शर्मा, अमन चौधरी, रमन चौधरी, निखिल कुमार ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। ओर कांग्रेस की विचारधारा पर अपना विशवास जताया।
इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, पूर्व पंचायत समिति केवल राणा, बलीराम एस०टी०सभा अध्यक्ष, देशराज, रोशन लाल, विवेक राणा , संजू पूर्व वार्ड सदस्य, वीकेश पठानिया(मोनू), प्रोफेसर अश्विनी चौधरी, सुनील शर्मा, चंपा देवी,अमर नाथ ,आदि गणमान्य ब्यक्ति मोजूद थे।
