गुप्त सूचना पर मारा छापा, 29 बोरी सरकारी सीमैंट के साथ ढाबा संचालक काबू

--Advertisement--

Image

स्वारघाट:सुभाष चन्देल
एसआईयू टीम ने एक ढाबे से 29 बोरी सरकारी सीमैंट बरामद किया है। मामला स्वारघाट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एनएच किनारे स्थित ढाबा पुलाचड़ का है। एसआईयू टीम के आरक्षी राजेश कुमार, मनीष कुमार व राकेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलाचड़ में कृष्ण पाल के ढाबे में दबिश दी। ढाबे की तलाशी के दौरान पुलिस को तिरपाल के नीचे कुछ ढका दिखाई दिया। जब एसआईयू टीम ने तिरपाल को हटाकर देखा तो उसके नीचे नॉट फॉर सेल का सरकारी सीमैंट पाया गया। जब सीमैंट को लेकर कृष्ण पाल से पूछताछ की गई तो वह सीमैंट से संबंधित कोई कागजात पेश नहीं कर सका और न ही सीमैंट को लेकर कोई संतोषजनक जवाब दे सका, जिस पर अंदेशा जताया जा रहा है कि कृष्ण पाल द्वारा सरकारी सीमैंट की खरीद-फरोख्त की जाती थी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नयनादेवी पूर्ण चंद ने बताया कि इस बाबत थाना स्वारघाट में आईपीसी की धारा 379/411 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...