ज्वालामुखी विद्युत सब स्टेशन 15 दिन में होगा अपग्रेड

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- ज्योति शर्मा

हिमाचल प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने मां ज्वालामुखी के दरबार में पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त कियाl उनके साथ राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, सहायक अभियंता करण गुलेरिया, भाजपा नेता रामस्वरूप शास्त्री, विजय मेहता आदि इस मौके पर उपस्थित थेl

मंदिर न्यास ज्वालामुखी की तरफ से तहसीलदार ज्वालामुखी एवं मंदिर अधिकारी दीनानाथ यादव ने मां ज्वालामुखी की तस्वीर सिरोपा और प्रसाद भेंट कर उन्हें सम्मानित कियाl बाद में अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन कर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने क्षेत्र की चल रही विद्युत संबंधी समस्याओं का जायजा लिया और क्षेत्र में चल रही बिजली की ओवरलोडिंग की शिकायत रमेश धवाला ने उनके समक्ष रखीl

जिस पर उन्होंने तुरंत विभाग को निर्देश दिए कि 15 दिन के अंदर ज्वालामुखी विद्युत सब स्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा ताकि ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त हो सकेl उन्होंने बलारडू मैं एक 33 केवी विद्युत सब स्टेशन को भी स्वीकृत करने का आश्वासन दिया l साथ ही विद्युत विभाग के विश्राम गृह ज्वालामुखी में अतिरिक्त कमरों का निर्माण करने खाली पड़े रिक्त पदों को तुरंत भरने और अधिशासी अभियंता कार्यालय भवन निर्माण के लिए भी निर्देश दिएl

सुखराम चौधरी ने कहा कि मां ज्वालामुखी के दरबार में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैंl उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिएl उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दरों में की गई कमी और 60 यूनिट बिजली इस्तेमाल करने वालों को निशुल्क बिजली उपलब्ध करवाने की योजना को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लोगों को यह सुविधाएं दी गई हैंl

विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश घवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कर्मचारियों को भी राहत पहुंचाई गई और विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़े सौभाग्य का दिन रहा जिसके लिए समस्त प्रदेशवासियों को बधाई l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...