सरू में दुकान में आग लगने से 6 लाख रुपए का नुक्सान

--Advertisement--

Image

चम्बा- अनिल कुमार

जिले के सरू में एक दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को लगभग 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

बुधवार को सरू में वाहन रिपेयर की एक दुकान में सुबह करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते यह आग फैल गई और सामान जल गया। भूतपूर्व सैनिक कर्नल रवि वैद ने बताया कि रात को शार्ट सर्किट होने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया है।

इसमें एक मारूति कार, टूल, पेंट अलमारी व अन्य रिपेयर सामान जल गया है। इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गई।

अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर गोपाल दास ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सुबह 3 बजकर 8 मिनट के करीब आग की सूचना मिली थी।

जैसे ही सूचना मिली फायर ब्रिगेड की गाड़ी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग को काबू किया। उन्होंने बताया कि घटना में प्रभावित परिवारों का लगभग 6 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...