फोन पर पति से हो गई नोक-झोंक, गुस्साई नवविवाहिता ने उठाया ये खौफनाक कदम

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

उपमंडल पांवटा साहिब के कोलर में एक नवविवाहिता ने जहर निगल लिया। नवविवाहिता को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां से उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब के कोलर निवासी महिला का विवाह डेढ़ माह पूर्व देहरादून में तैनात सैनिक से हुआ है। बीती रात खाने के बाद पति-पत्नी की फोन पर किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो गई। इससे गुस्साई महिला ने जहर निगल लिया।

महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। अस्पताल में मौजूद डॉ. अंकुर धीमान ने महिला की जांच की। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से इस बारे में पुलिस थाना माजरा को सूचना दी गई।

पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...