सड़क से खाई में गिरी कार, तीन युवक घायल, टांडा रेफेर

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर बसाई के पास मंगलवार आधी रात को एक कार के खाई में गिरने से तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायल युवकों की पहचान त्रैंबली पंचायत के धर्मेहड़ गांव के हल्कू राम, पन्नाराम और विजय के रूप में हुई है। अनियंत्रित कार सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है।

कार हादसे की भनक लगते ही बसाही गांव के लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को निजी गाड़ी के माध्यम से सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर उपचार के लिए लाया गया। उनकी नाजुक हाल को देखते हुए जिला कांगड़ा के टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है जहां तीन युवकों का उपचार दिलाया जा रहा है।

स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। बस्सी पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कार दुर्घटना की जानकारी मिली है और मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...