
सिरमौर- नरेश कुमार राधे
आज प्रातः कॉलोनी के पास एक बाइक और टिप्पर की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालकों को काफी गंभीर चोटें लगी है। जिसे तुरंत सिविल हॉस्पिटल में लाया गया और उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज नहान के लिए रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि युवक को टांग में काफी गंभीर चोट लगी है। थाना रेणुका जी में इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना प्रभारी देवी सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। गंभीर रूप से घायल हुए युवक के पिता मोटर मकैनिक का काम करता है।
