गोविंद सागर झील से युवक का शव बरामद, केस दर्ज

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने गोबिंद सागर झील से युवक का शव बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस को सूचना मिली कि ऋषिकेश के पास गोबिंद सागर झील में एक युवक का शव पानी में तैर रहा है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच और मोटरबोट चालकों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

युवक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि युवक के सिर के बाल छोटे हैं, जबकि काले, नीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। शव करीब 15 से 20 दिन पुराना है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं।

पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय राज कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के पुलिस थानों में संपर्क किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...