पुलिस ने दबोचा शादी के नाम पर ठगी करने का आरोपी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

उपमंडल के बरोटा निवासी व्यक्ति के साथ शादी के नाम पर ठगी करने का आरोपी घुमारवीं पुलिस ने दबोच लिया। करीब तीन माह पहले व्यक्ति ने ठगी की रिपोर्ट पुलिस में दी थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने की सफलता हासिल की।

जयपाल पुत्र प्रेम सिंह चंदेल निवासी बरोटा ने गत 28 अक्तूबर 2021 को घुमारवीं थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ शादी के नाम पर दो लाख की ठगी हुई है। शादी की तारीख पक्की करने पर परिवार वाले बारात लेकर नेरचौक लेकर गए थे तो बारात बिन दुल्हन के लौट आई थी।

उसके बाद घुमारवीं थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी के दिशानिर्देश के अनुसार टीम गठित की। वहीं, इस मामले में 18 तारीख को अश्वनी कुमार पुत्र रत्न लाल गांव बड़ा तहसील चच्योट थाना गोहर जिला मंडी को गिरफ्तार किया। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...