कुलदीप राठौर का कार्यकाल पूरा, सम्मान में आज प्रीतिभोज

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का कार्यकाल पूरा हो गया है। कार्यकाल खत्म होने के साथ ही कांग्रेस में नए कप्तान की तलाश हो रही है। हालांकि अभी कुलदीप राठौर अध्यक्ष पद छोडऩे के लिए तैयार नहीं हैं। अगर नियमों पर चलें तो राठौर सितंबर माह तक अध्यक्ष के तौर पर पार्टी चला सकते हैं।

दरअसल, कांग्रेस में संगठन चुनाव धरातल से शुरू होते हैं। पहले ब्लॉक, फिर जिला और अंत में प्रदेशाध्यक्ष पर फैसला होता है। मौजूदा हालात की बात करें, तो प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की कोई चर्चा नहीं है। ऐसे में जब तक ब्लॉक और जिला के रास्ते प्रदेशाध्यक्ष का फैसला नहीं हो जाता, तब तब मौजूदा अध्यक्ष के पास ही पार्टी की बागडोर रहना तय है। ऐसे में सितंबर माह तक राठौर अध्यक्ष रहते हैं तो तब तक चुनावी शंखनाद भी हो चुका होगा।

प्रदेश में बहुत हद तक कांग्रेस के चेहरे मैदान में सामने आ चुके होंगे। यही वजह है जो राठौर खुद को टिकट आबंटन से अलग नहीं मान रहे हैं और अकेले ही पूरे प्रदेश मथने में लगे हैं, ताकि इस बहाने ही सही अपनी टीम खड़ी की जा सके, लेकिन उनका यह अंदाज पार्टी के कद्दावर नेताओं को ज्यादा रास नहीं आ रहा है।

कांग्रेस ने उपचुनाव में उम्दा प्रदर्शन किया और उसके बाद बदले समीकरण में सभी नेता अपनी-अपनी गोटियां फिट करने में जुट गए। इस समय कांग्रेस नेताओं के लिए अध्यक्ष पद सबसे अहम है और तमाम बड़े नेता इस पद तक पहुंचने के लिए जोर-आजमाइश में लगे हैं। टिकट आबंटन में अध्यक्ष की भूमिका काफी अहम रहेगी और अध्यक्ष पद से ही मुख्यमंत्री की कुर्सी का रास्ता भी आसान होगा।

बहरहाल, कांग्रेस में अध्यक्ष पद की गेम नियमों में घिर गई है और राष्ट्रीय नेतृत्व नियम से बाहर फैसला लेता है, तो ही कुलदीप राठौर बाहर हो सकते हैं। कुलदीप राठौर का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व पर उन्हें पूरा भरोसा है। फिलहाल, अध्यक्ष पद की दौड़ में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू और सांसद प्रतिभा सिंह का नाम काफी चर्चा में है। अब देखना यह है कि कांग्रेस हाईकमान का इस पूरी राजनीतिक हलचल पर क्या फैसला होगा।

कुलदीप राठौर के सम्मान में आज प्रीतिभोज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिला शिमला कांग्रेस कमेटी, शहरी और ग्रामीण संयुक्त तौर पर 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सम्मान समारोह आयोजित करेगी। यह समारोह कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखते हुए आयोजित होगा। इस अवसर पर दोपहर बाद 1 बजे भोज, लंच का भी आयोजन होगा। यह जानकारी कांग्रेस कमेटी शिमला के अध्यक्षजितेंद्र चौधरी और यशवंत सिंह छाजटा ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...