मिट्ठू जुगराल का नया गाना आजा वे हुआ रिलीज 

--Advertisement--

Image

न्यू नालागढ़ में स्थित जेएस ग्रैंड होटल में विमोचन को लेकर किया गया कार्यक्रम का आयोजन, समाजसेवी जितेंद्र राणा ने किया मुख्य अतिथि शिरकत कर गाने को रिलीज, रोमांटिक सॉन्ग आजा वे को एक बार जरूर देखने की गायक मिट्ठू जुगराज ने की दशकों से अपील।

नालागढ़- सुभाष चंदेल

स्टडी टाइम से ही म्यूजिक का शौक रखने वाले नालागढ़ के रहने वाले मिट्ठू जुगराज अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच ऐसे फंसे कि वह अपना चौक भूल गए थे लेकिन अब मिट्ठू जुगराज ने इतनी मेहनत की कि वह अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां भी सही तरीके से निभा रहे हैं और अपने शौक को पूरा करने के लिए म्यूजिक की लाइन में भी अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।

जी हां हम आपको बताने जा रहे हैं कि नालागढ़ क्षेत्र के रहने वाले पंजाबी सिंगर मिट्ठू जुगराज ने अपने पहले गाने जो कि एक रोमांटिक सॉन्ग है, आजा वे के विमोचन को लेकर नालागढ़ के न्यू नालागढ़ में स्थित जे एंड ग्रैंड होटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नालागढ़ शहर के जाने-माने समाजसेवी जितेंद्र राणा ने मुख्य अतिथि शिरकत कर मिट्ठू जुगराज की पूरी टीम के साथ उनके नए गाने आजा वे को रिलीज किया और देखते ही देखते घंटों में यह गाना हजारों बार देखा जा चुका है और इस गाने को लोग पसंद और आगे शेयर भी कर रहे हैं ।

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाबी गायक मिट्ठू जुगराल का कहना है कि म्यूजिक का तो उन्हें शुरू से ही शौक था लेकिन घर की मजबूरियों के चलते वह अपने शौक को आगे नहीं ला सके। उनका कहना है कि कॉलेज के समय से ही वह म्यूजिक का शौक रखते थे और उन्होंने म्यूजिक में ही एमए की और उसके बाद नौकरी और अब पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए उन्होंने अपने शोंक को भी पूरा करने की ठान ली है और उन्होंने कई सालों की मेहनत के बाद अपना पहला गाना आजा वे रोमांटिक सॉन्ग रिलीज कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस गाने का म्यूजिक दीपक शर्मा ने दिया है। और एनटी अरेंजर कंपनी के बैनर तले इस गाने को रिलीज किया गया है और इस गाने को डायरेक्ट शानू भाई ,असिस्टेंट डायरेक्ट मिस्टर पारस,डीओपी सिमरन,प्रोड्यूस बाय कुमार अंजलि एंड रोहित गौर,एडिशनल प्रोग्रामर अंकुर देका मिक्समास्टर वीरेंद्र कालिया,राइटर शिल्पा राणा, प्रोजेक्ट बाय संजय सागर और नालागढ़ के रहने वाले समाजसेवी उनके चाचा जितेंद्र राणा ने इस गाने को बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रिलीज किया है।

उन्होंने कहा कि उनका यह पहला गाना है और उन्होंने लोगों से इस गाने को एक बार जरूर देखने व अगर गाना पसंद आए तो उसे शेयर करने की अपील की है। मिट्ठू जुगराल का कहना है कि इस गाने का वीडियो जालंधर पंजाब में शूट किया गया है रोमांटिक सॉन्ग का ऑडियो तमाम ऑडियो साइट्स जैसे hangama.com व अन्य साइट्स के माध्यम से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए नालागढ़ क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी जितेंद्र राणा से जब हमने बातचीत की तो उनका कहना है कि मिट्ठू जुगराल उनके परिवार का सदस्य है और रिश्ते में उनका भतीजा है। इसका पहला गाना आजा वे रिलीज किया गया है।

उनका कहना है कि क्षेत्र के युवा किसी भी क्षेत्र में हो उनका सहयोग समाज के लिए हमेशा रहता है उन्होंने कहा कि अगर किसी भी युवा को खेल, एजुकेशन ,मेडिकल और अन्य किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत हो तो वे उनसे संपर्क करें वह अपने क्षेत्र के युवाओं के लिए हर समय प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि नालागढ़ बद्दी बरोटीवाला क्षेत्र पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ से जुड़ा हुआ है और यहां की मुख्य बोली पंजाबी ही है और यहां पर पंजाबी फिल्म और पंजाबी गानों को सुना और देखा जाता है। इसी के चलते नालागढ़ क्षेत्र के युवाओं में भी प्रतिभा है लेकिन उन्होंने कहा कि जरूरत है‌।

इस प्रतिभा को आगे लाने की उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से कहा है कि वह अगर किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो वह मेहनत करें क्योंकि मेहनत का फल एक ना एक दिन जरूर मिलता है और उन्होंने इस मौके पर मिट्ठू जुगराल को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।

इस मौके पर आजा वे गाने के विमोचन के समय म्यूजिक डायरेक्टर दीपक शर्मा पंजाबी सूफी गायक संजय सागर केबी भारद्वाज व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...