
कोटला- स्वयम
पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कहा कि हर वार देश में चुनाव के वक़्त हर राजनीति दल बड़ी बड़ी रैलियां जनसभाओं का आयोजन करते हुए अपने अपने राजनीति दल का प्रदर्शन बड़े ही जोश से करते हैं लेकिन जीत किसी एक ही दल की होती जबकि रैलियों में अपनी अपनी ताकत झौंकने में हर राजनीति दल कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं।
अतः इससे यहीं समझा जा सकता है कि मतदाता पहले ही वोट डालने का मन बना चुके होते जबकि जबरन रैलियों में जुटाई गई भीड़ केवल मात्र दिखावे तक सीमित रह जाती है अतः इस वार पांच राज्यों के चुनावों में क्रोना के कारण चुनाव आयोग लगातार चुनावी जनसभाओं एवं रैलियों पर प्रतिबंध लगाने पर मजबूर हो चुका है ।
अतः चुनाव आयोग एवं सभी राजनीति दलों को मिलकर सहमति बनाकर इस चुनाव को विना रैलियों एवं जनसभाओं के आयोजित करने पर सहमति बनानी चाहिए ताकि रैलियों की भीड़-भाड़ से क्रोना भी न फैले और विना रैलियों एवं जनसभाओं के आयोजन से चुनाव होने की परंपरा की शुरुआत भी हो सके।
