सड़क का काम पूरा करके जनता को परिवहन सुबिधा प्रदान करे सरकार

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने आज धार कंडी क्षेत्र में चनोघाट से 12 किलोमीटर पैदल चल कर पलोथा पंचायत के मोबा,लांगा सुगखुघाट का दौरा करके जाना जनता का दुख दर्द जाना।

पलोथा घेरा ,करेरी,पंचायतो की जनता ने पठानिया के समक्ष अपनी मांगों को रखा जिसमे सड़क की मुख्य मांग थी जनता का कहना है कि मेटी,करेरी, घेरा,सड़क का भारी बरसात के कारण केंटनाला में सड़क के बह जाने के बाद जनता को आने जाने में भारी मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है।आज तक जनता को बस सुबिधा नही मिल रही है।न ही सरकार ने आज दिन तक बरनेट घेरा सड़क को भी अभी तक नही जोड़ा है।

जिससे करेरी,पलोथा,घेरा,कुठारना सुखुघाट आदि गांवों की जनता का सम्पर्क टूट चुका है। जिससे सभी पंचायतो के सभी विकास कार्य बंद पड़े है।उनोहने कहा कि धार कंडी की जनता को जल्द से जल्द सड़क सुबिधा प्रदान की जाए ।

पठानिया ने जनता के दुखदर्द को सुन कर कहा कि पहले भी मेटी, घेरा,करेरी सड़क का मुद्दा मुख्यमंत्री मंत्री जी राम से उठाया था जिससे जो केंटनाला में सड़क पूरी तरह से बह गई थी। लेकिन लोकनिर्माण बिभाग द्वारा टेम्परेरी सड़क को बना कर जनता को आनेजाने की सुविधा प्रदान की थी लेकिन 7,8 जनवरी की दिन बाली भारी बारिश के कारण नाले में ज्यादा पानी आने से सड़क दुबारा बह गई लेकिन जनता अभी भी परेशान है।ओर जो रिटेनिंग वाल का काम बंद पड़ा था।

उसके लिए तीन दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिख सड़क की समस्या से अवगत करवाया था मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों से सड़क को फिर से बनाया गया है और रिटेनिंग वाल का बन्द पड़ा काम दुवारा शुरू कर दिया गया है।

पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द लोकनिर्माण बिभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दे कर बरनेट, घेरा सड़क ओर मेटी, केंटनाला, घेरा ,करेरी ,सड़क का दौरा करके जल्द से जल्द इस सड़क का काम पूरा किया जाए और जनता को परिवहन सुबिधा प्रदान करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...