जलसा 2022 आगाज के साथ हुआ अवॉर्ड नाइट्स का आयोजन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसबाल

गीतु शर्मा के सौजन्य से एक बार फिर से कांगड़ा की सूद भवन में जलसा 2022 का आगाज किया गया व साथ में अवॉर्ड नाइट्स का भी आयोजन किया। जिसमें संपूर्ण हिमाचल प्रदेश के दिग्गज कलाकारों ने अपनी अपनी भूमिका निभाई। जैसे कि बेस्ट कोरियोग्राफर, बेस्ट ऐक्टर, डायरेक्टर, सिंगर, बेस्ट एंकर,बेस्ट फोटोग्राफर, मॉडल, आदि।

कार्यक्रम को प्रबंधित करने के लिए गीतु शर्मा ने आई डी एम्स फिल्म प्रोडक्शन चंडीगढ़ को नियुक्त किया। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शाम 4 बजे तक चला। एक नृत्य और मॉडलिंग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता को जज करने के लिए मिस कांगड़ा सोनाली शर्मा, राहुल शर्मा ने डांस व मॉडलिंग की जजमेंट की, ग्रैंड जज की भूमिका मास्टर मनीषा शर्मा चंडीगढ़ ने की मास्टर मनीषा शर्मा के अंतिम निर्णय के अनुसार ही पहला, दूसरा, व तीसरा स्थान पर आए प्रतिभागी का नाम घोषित किया गया।

विजेता को स्मृति चिन्ह, सर्टिफिकेट व 11000/- नगद पुरुस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांगड़ा की मशहूर समाज सेवीका रोजा राणा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के होस्ट हम सबके दोस्त संदीप चौधरी की बुलंद आवाज ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

अवॉर्ड नाइट्स का आगाज शाम 6 बजे से 9 बजे तक रहा। अवॉर्ड नाइट्स के दोरान डॉ. राजेश शर्मा (श्री बाला जी हॉस्पिटल) भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गीतु शर्मा ने आए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...