जब तक सभी मजदुरो को रोजगार नही मिलता आंदोलन जारी रहेगा

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास

किन्नौर व हिमाचल की समस्त जनता से आग्रह करते है की ये जो पूंजीवाद कंपनिया है।जहाँ पर स्थनीय लोगो का जबरन शोषण किया जाता है जब चाहा कंपनी में रखते है और जब कंपनी का मन किया निकाल कर फेका जाता है।यही कंपनी हमारी सम्पति के सात खिलवाड़ करती है।हमारी जमीन का तहस नहस करती है।यहाँ के वातावरण का नुकसान करती है।बदले में हमे नोकरी से निकाल फेकती है आखिर कब तक हम कंपनी के शोषण को सहन करते रहे ।आखिर कब तक हम अपना नुकसान जेलेगे। साथियो हमे इनका मुह तोड़ जबाव देना चाहिए अपने हक के लिए खड़ा होना चाइये।

बीते 69 दिनों से हम भबा घाटी के काफनू में लगी कंपनी रमेश हाइड्रो वो पंछोर हाइड्रो जहा से स्थनीय कर्मचारियों को निकाल गया है। अपनी मांगो को लेकर इस बारी बर्फ बारी में भी आंदोलन चलये हुए है। न ही प्रशासन की तरफ से कोई रास्ता निकाला जा रहा है, ना ही कंपनी हमारी मांगे सुन रही है। हमारे साथ कंपनी प्रबंधन द्वारा सौतेला व्यवहार अपना रही है। रोज़गार की तलफ में आज स्थानीय कर्मचारियों द्वारा रोज आंदोलन किया जारा है। संघठन के प्रधान ने कड़े शब्दों में कहा है जब तक सभी मजदुरो को रोजगार नही मिलता आंदोलन जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...