जल्द ठीक करें सड़क, नहीं तो करेंगे घेराव

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे 

गिरिपार क्षेत्र के कांटीमश्वा पंचायत के ग्रामीणों ने सड़क की खस्ताहाल को लेकर सतौन में स्थित लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क को जल्द ही दुरुस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को कांटीमश्वा नवयुवक मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अजय कंवर की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग सतौन के सहायक अभियंता से मिलकर सड़क का मुद्दा उठाया गया। कांटीमश्वा नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अजय कंवर, देवेंद्र कंवर, जगदीश शर्मा, रोशन, सुशील, नीरज, जय प्रकाश, भरत, वीरेंद्र कंवर, मनोज कंवर, रामेश्वर, राहुल कंवर, सुनील कंवर, विनोद, सतीश, रणदीप कंवर आदि ने बताया कि बरसात के बाद से मानल-कांटीमश्वा सड़क खस्ताहाल हो चुकी है, जिस पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है।

उन्होंने बताया कि बारिश होने से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से सड़क बंद हो गई है, जिस कारण बस नहीं जा पा रही है। लोगों का कहना है कि खराब मार्ग की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें आने-जाने संग कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि संबंधित विभाग बेखबर है।

ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क को ठीक नहीं किया गया तो सतौन में स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

उधर, लोक निर्माण विभाग सतौन के सहायक अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि कांटीमश्वा सड़क पर मशीन भेजकर जल्द ही सड़क को ठीक कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...