45 मील से चोरी वाहन लुधियाना में हुआ बरामद, टुकड़े देखकर मालिक ने पहचाना अपना ट्रक

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के राजोल से चोरी हुए ट्रक को लुधियाना के एक कबाड़ी से बरामद करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की । जानकारी देते हुए गगल थाना प्रभारी पुष्प राज ने बताया कि पिछले महीने शाहपुर थाना क्षेत्र के 45 मील से उड़ाए गए ट्रक को पुलिस ने पटियाला से बरामद कर लिया था।

उसी ट्रक की बरामदगी के साथ ही गगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत 25 अक्तूबर को चोरी हुए एलपी ट्रक के बारे में भी सुराग लगे और और कांगड़ा पुलिस की गठित पांच सदस्यीय एसआईटी टीम ने लुधियाना के एक कबाडिय़े के कबाडख़ाने से काट कर टुकड़े-टुकड़े किए ट्रक के इंजन, शीशे, रेडियेटर, टूल और अन्य सामान की ट्रक के मालिक की पहचान करने पर बरामद कर लिया।

उधर, डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि लुधियाना के कबाडिय़े के कबाडख़ाने से बरामद ट्रक के टुकड़ों के आधार पर अब कांगड़ा पुलिस उस कबाडिय़े से पूछताछ करेगी। डीएसपी ने बताया कि जिस कबाडिय़े के कबाडख़ाने से ट्रक के पार्ट बरामद हुए है, उस कबाडिय़े को नालागढ़ पुलिस ने नालागढ़ से चोरी हुए ट्रक के सिलसिले में हिरासत में लिया है, क्योंकि नालागढ़ से चुराए गए ट्रक को भी उस कबाडिय़े के कबाडख़ाने से बरामद किया है।

जल्द ही कांगड़ा पुलिस भी उस कबाडिय़े को पूछताछ के लिए नालागढ़ पुलिस से हिरासत में लेकर कांगड़ा आएगी, ताकि इलाके में ओर हुई चोरियों का पता लग सके और चोरों का भी पता चल सके। ज्ञात रहे कि गगल पुलिस थाना से अभी चोरी हुआ एक ही ट्रक बरामद करने में पुलिस की गठित एसआईटी को सफलता मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...