चंबा में बेवजह काम लटकाने पर सात ठेकेदारों को छह लाख पेनल्टी

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

लोक निर्माण विभाग ने विकास कार्यों को बेवजह लटकाने वाले सात ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए छह लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है। यह ठेकेदार विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में मकम्मल करने को लेकर गंभीरता से कार्य नहीं कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग की इस कडी कार्रवाई से लेटलतीफ ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल के एक्सईएन जीत सिंह ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।

लोक निर्माण विभाग ने चीलबंगला में मुख्यमंत्री लोक भवन के निर्माण का ठेका लेने वाले ठेकेदार को 3, 84, 374, साहो में गुज्जर आश्रम के ठेकेदार को एक लाख 43 हजार 731, देवीदेहरा- बख्तपुर मार्ग पर क्रैश बेरिकेड्स के ठेकेदार को 19600, भनेरा- कोलका क्रैश बेरिकेड्स काम हासिल करने वाले ठेकेदार को 23600 रुपए की पेनल्टी लगाई है। इसके साथ ही अन्य लेटलतीफ ठेकेदारों को भी जल्द काम आरंभ कर कंपलाइंस देने को कहा गया है।

उधर, लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल के एक्सईन जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि सात लेटलतीफ ठेकेदारों पर विभागीय कार्रवाई की गाज गिरी है। बेवजह विकास कार्यों को लटकाने पर ठेकेदारों को छह लाख की पेनल्टी लगाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...