सोलदा के रवि राणा ने छतरोली मैराथॉन में मारी बाज़ी

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

लोहड़ी के पवन पर्व के उपलक्ष्य पर “शिवा युवा क्लब छतरोली” के सौजन्य से एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस 6 किलोमीटर लम्बी दौड़ में कोविड नियमों की पालना करते हुए युवाओं ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में सोलदा के रवि राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि धार-पठानकोट के संजय कुमार ने दूसरा स्थान व पंकज कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

मैराथन का शुभारम्भ रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बक्शी ने हरी झंडी दिखाकर किया। वहीँ दौड़ के समापन पर नूरपुर के प्रमुख समाजसेवी सभ्य लोहटिया ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। विजेता रवि राणा को 2500 रूपये की नगद राशि, स्मृतिचिन्ह व एक ट्रैक सूट, दूसरे स्थान पर रहे संजय कुमार को 1500 की नगद राशि, खेल शूज व स्मृतिचिन्ह व तीसरे स्थान पर रहे पंकज कुमार को 500 की नगद राशि व एक कलाई घड़ी व स्मृतिचिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त दौड़ में पहले बारह स्थान पर रहे प्रतिभागियों को क्लब द्वारा स्मृतिचिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया।

अपने संबोधन में मुख्यातिथि अकिल बक्शी व सभ्य लोहटिया ने युवाओं को शिक्षा के साथ साथ खेल गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वाहन किया और युवा वर्ग को नशों से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...