प्लास्टिक बैग बनाने वाली कंपनी में लगी आग, 25 लाख रुपए का नुक्सान

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा स्थित प्लास्टिक बैग तैयार करने वाली एक कंपनीअचानक लगी आग से 25 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। यह घटना दोपहर करीब 1 बजे घटित हुई। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है और पुलिस प्रशासन भी इस मामले की जांच में जुट गया है।

जानकारी के अनुसार बद्दी के काठा में प्लास्टिक बैग तैयार करने वाली कंपनी में अचानक आग लग गई। जैसे ही कंपनी ने आग लगी तो उद्योग के कामगार तुरंत आग बुझाने में जुट गए, वहीं दमकल विभाग बद्दी को इस बारे में सूचित किया गया। सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर कुलदीप ठाकुर अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग से कंपनी की 2 प्रिंटिंग मशीनें, तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया। बता दें कि घटना के समय उद्योग में सैंकड़ों के हिसाब से कामगार काम कर रहे थे। वहीं फायर ऑफिसर कुलदीप ठाकुर ने बताया कि जैसे ही हमें आग लगने की सूचना मिली तो 3 वाहनों सहित अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने कहा कि आग से करबी 25 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है और आग से साथ लगती कंपनियों को सुरक्षित बचाया गया। इस घटना से कोई जानी नुक्सान नही हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...