ट्रक ऑपरेटर यूनियन की सरकार को दो टूक,बढ़ाया गुड्स टैक्स वापस लो, वर्ना आंदोलन

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे 

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने सरकार को दो टूक कह दिया है कि यदि हाल ही में बढ़ाए गए ट्रकों के गुड्स टैक्स को जल्द वापस न लिया तो आंदोलन होगा। यूनियन के प्रधान सरदार बलजीत सिंह नागरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसमेर सिंह, उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह बिंदर, चेयरमैन सोमनाथ शर्मा आदि पदाधिकारियों ने जारी बयान में कहा कि एक तो कोरोना की मार से ऑपरेटर पहले ही आर्थिक तौर पर टूट चुके हैं उपर से सरकार गुड टैक्स बढ़ाने पर लगी है।

ऐसे में ऑपरेटर्स की कमर पूरी तरह से टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को जहां ट्रक ऑपरेटर्स को निजी बस ऑपरेटर्स और टैक्सी ऑपरेटर की तरह आर्थिक राहत प्रदान करनी चाहिए। वहीं उसके उलट ट्रक ऑपरेटर्स पर ओर ज्यादा भार डाला जा रहा है यह सरासर अन्याय है। इसका विरोध किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते पहले ही ट्रक ऑपरेटर्स को काफी मार झेलनी पड़ी है। सरकार को चाहिए था कि ट्रकों की इंश्योरेंस और टैक्स माफ करना चाहिए था, परंतु माफ करने की वजाय सरकार ने उल्टा टैक्स ओर बढ़ा दिए हैं। गौर हो कि बीते 10 जनवरी को हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुड टैक्स बढ़ाकर ट्रक ऑपरेटर्स को झटका दिया।

सरकार द्वारा जहां निजी बस ऑपरेटरों का गुड टैक्स माफ किया गया, वहीं ट्रकों के गुड टैक्स में बढ़ौतरी कर हिमाचल प्रदेश के ट्रक ऑपरेटरों की मुश्किलें बढ़ा दी। ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि पहले छह टायर वाली गाड़ी का छह हजार और 10 टायर वाली गाड़ी का 10 हजार गुड्स टैक्स हुआ करता था।

अब यह टैक्स छह टायर की गाड़ी का 10 हजार और 10 टायर वाली गाड़ी का 15 हजार गुड्स टैक्स कर दिया है। इससे पूरे प्रदेश के ट्रक ऑपरेटर प्रभावित हुए हैं। इसी विषय पर नालागढ़ के ट्रक ऑपरेटर्स भी अपना विरोध दर्ज कर चुकी है।

क्या कहते हैं यूनियन के प्रधान सरदार बलजीत सिंह नागरा

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान सरदार बलजीत सिंह नागरा ने बताया कि अब सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन भी इस निर्णय के विरोध में आ खड़ी हुई है। हालांकि विरोध के बाद मुख्यमंत्री ने फैसला वापिस लेने को कहा था, लेकिन अभी तक जानकारी के मुताबिक फैसले वापसी की अधिसूचना जारी नहीं हुई है, जिससे ट्रक ऑपरेटर्स में रोष है। गौर हो कि सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अंतर्गत करीब 900 ट्रक ऑपरेटर्स के करीब 1300 ट्रक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल में भी निरंतर अपनी सेवाएं दी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...