नशीले कैप्सूल के साथ दबोचा तस्कर

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे 

पांवटा पुलिस ने उत्तराखंड-हिमाचल की अंतरराज्यीय सीमा पर गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा के जींद निवासी सुनील कुमार को 200 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिल रही थी कि आरोपी सुनील नशीले कैप्सूल बेचने का धंधा करता है।

जिसके बाद पुलिस टीम सूचना के आधार पर गोबिंदघाट नाके पर सुनील को रोक कर उसकी जांच की तो जांच के दौरान उसके पास से स्पास प्लस के 200 नशीले कैप्सूल बरामद किए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि पांवटा साहिब डीएसपी बीर बहादुर के द्वारा नशे के खिलाफ खास मुहिम छेड़ी गई है, जिसके अंतर्गत आए दिन पांवटा पुलिस नशा माफियाओं की धर पकड़ कर रही है।

उधर , मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। क्या कहते हैं डीएसपी बीर बहादुर डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि नशे के खिलाफ खास मुहिम छेड़ी है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। तलाशी व छापेमारी जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...