हरिपुर में चलती बस का टायर खुला, हादसा टला

--Advertisement--

Image

देहरा-नंदपुर रूट पर जा रही थी देहरा डिपो की बस, 100 मीटर पीछे रह गया टायर

देहरा- आशीष कुमार

एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया, जब हिमाचल पथ परिवहन निगम कि बस का टायर चलते-चलते ही खुल गया। हालांकि एक बड़ा हादसा होने से टल गया तथा नुकसान की बात सामने नहीं आई, परंतु यह घटना कैसे घटित हुई। इस बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जहां पर यह घटना घटी, वहां से बस करीब 100 मीटर से भी आगे तक आ गई थी तथा बस का टायर खुलकर पीछे ही रह गया था। घटना हरिपुर बनखंडी सड़क मार्ग पर की है, जहां चौगान के नजदीक गुग्गा मंदिर के साथ चलती हुई बस का टायर खुल गया।

प्रत्यक्षदर्शी अतुल महाजन निवासी हरिपुर ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8:15 पर जब देहरा से नंदपुर की और निगम की बस जा रही थी, तो गुग्गा मंदिर के नजदीक ढुलान से गुजरते वक्त इस वक्त का टायर खुल गया। यह टायर बस के पीछे का था तथा उनके घर के समीप आकर बस चालक ने रोक दी थी।

वहीं, चालक का कहना है कि उन्हें बस के पीछे के हिस्से से जोरदार आवाज सुनने को मिली थी,जिस पर उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए हुए तुरंत सड़क के किनारे बस को रोक दिया तथा जब नीचे उतर कर देखा, तो बस के पीछे के हिस्से के बाहर का टायर खुल गया था तथा पीछे रह गया था।

इस बारे में जब क्षेत्रीय प्रबंधक देहरा कुशल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त घटना पेश आई है, जिस पर उन्होंने इसको लेकर जांच की बात कही है। अगर कोई तकनीकी खराबी वर्कशॉप में रिपेयर के दौरान रही होगी, तो संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...