लोहड़ी के दिन प्रशासनिक फेरबदल; हिमाचल में 30 एचएएस, तीन आईएएस अधिकारी ट्रांसफर

--Advertisement--

Image

कई एसडीएम का भी तबादला, डा. मधु चौधरी प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की नई सचिव बनाईं

शिमला-जसपाल ठाकुर

हिमाचल सरकार ने लोहड़ी के दिन बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। गुरुवार शाम को जारी तबादला आदेशों के अनुसार 30 एचएएस और तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

इनमें संदीप नेगी को नौणी यूनिवर्सिटी का सचिव, राजीव कुमार को धर्मशाला नगर निगम का कमिश्नर और स्मार्ट सिटी का सीईओ, डा. मधु चौधरी को स्कूल शिक्षा बोर्ड का सचिव, अक्षय सूद को पालमपुर नगर निगम का सचिव, विनय धीमान को डिस्ट्रिक टूरिज्म डिवेलपमेंट ऑफिसर कांगड़ा, प्रशांत सरकेक को एडीएम कुल्लू, डा. केवलराम सेजल को स्टेट फूड कमिशन का सचिव, दीप्ति मंढोत्रा को डिस्ट्रिक टूरिज्म डिवेलपमेंट ऑफिसर कुल्लू, तशी संदुप को नगर निगम सोलन का कमिश्नर और लायक राम वर्मा को डीआईसी सोलन का जीएम नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा संजीव सूद को एडिशनल डायरेक्टर हायर एजुकेशन, नीरज गुप्ता को एडिशनल डायरेक्टर ई सोमसा, सुरेंद्र मालटू को एडिशनल डायरेक्टर फूड एंड सिविल सप्लाई, अनिल कुमार को ज्वाइंट सेक्रेट्री रेवेन्यू, पृथ्वी पाल सिंह को एडिशनल कमिश्नर नगर निगम धर्मशाला, सिद्धार्थ आचार्य को एसडीएम बाली चौकी, सुरेंद्र मोहन को एसडीएम रामपुर, नीरज कुमारी चांदला को ज्वाइंट डायरेक्टर पंचायती राज, डा. भावना को ज्वाइंट डायरेक्टर रूरल डिवेलपमेंट, रमन गरसंघी को ज्वाइंट डायरेक्टर माउंटेनियरिंग इंस्टीच्यूट मनाली, हेम चंद्र वर्मा को आरटीओ कुल्लू, जीवन सिंह को डिप्टी सेक्रेटरी फोरेस्ट और राजस्व नियुक्त किया गया है।

इसी तरह यादविंदर पाल को एसडीएम राजगढ़, कुष्ण कुमार शर्मा को ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम मंडी, अपराजिता चंदेल को एडीसी हमीरपुर, महेंद्र प्रताप सिंह को एसडीएम ज्वाली, रमन चंद कटोच को एसडीएम कोटली, इनके पास एसडीएम सदर का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा, नियुक्त किया है। इसके अलावा प्रकाश चंद आजाद को एसडीएम बंजार, राजेश भंडारी को असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर कुल्लू, योगराज को एसी टू डीसी बिलासपुर नियुक्त किया है। इसी के साथ सरकार ने ज्ञान सागर नेगी को एमडी हिमफैड का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

प्रदीप ठाकुर बनाए लेबर कमिश्नर शिमला

आईएएस अधिकारियों में प्रदीप कुमार ठाकुर को लेबर कमिश्नर शिमला नियुक्त किया गया है, जबकि शिवम प्रताप सिंह को एडीसी शिमला नियुक्त किया गया है। इस पद से किरण बढ़ाना को एडिशनल कंट्रोलर स्टोर लगाया गया है। रोहित जमवाल को भी राज्य सरकार ने स्पेशल सेक्रेटरी टूरिज्म का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

यहां नए एसडीएम

सिद्धार्थ आचार्य    बाली चौकी

सुरेंद्र मोहन            रामपुर

यादविंदर पाल         राजगढ़

महेंद्र प्रताप सिंह      ज्वाली

रमन चंद कटोच      कोटली

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...