जाखू की तर्ज पर सोलन में स्थापित होगी 108 फीट ऊंची मां दुर्गा की मूर्ति

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जाखू में स्थापित विश्व प्रसिद्ध हनुमान मूर्ति की तर्ज पर अब सोलन में माता की मूर्ति स्थापित होगी। जिले की सबसे ऊंची चोटी पर 108 फीट ऊंची मां दुर्गा की यह मूर्ति श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

इस धार्मिक प्रोजेक्ट को मूर्तरूप देने का बीड़ा हिमाचल महल (रामलोक आश्रम) साधु पुल सोलन ट्रस्ट ने उठाया है। आश्रम के संस्थापक एवं संचालक स्वामी अमरदेव ने बताया कि 108 फीट ऊंची माता की मूर्ति की स्थापना सरकार और जन सहयोग से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सोलन की देवी मां शूलिनी के आशीर्वाद से यह कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस भव्य मूर्ति के दर्शन शिमला, सोलन, अंबाला और सिरमौर जिलों के विभिन्न हिस्सों से भी किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि रामलोक आश्रम को हिमाचल महल के नाम से जाना जाएगा। हिमाचल महल के परिसर में रामलोक और नागलोक मंदिरों का निर्माण किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...