
परागपुर- आशीष कुमार
आज राज्यस्तरीय लोहड़ी पर प्रागपुर में आयुष विभाग देहरा उपमंडल देहरा की तरफ से फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका उद्धघाटन उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने किया। इस मौके पर एस डी एम देहरा धनवीर ठाकुर भी मौजूद थे।
इस मेडिकल कैंप में काफी लोगो ने भाग लिया। उनको विभिन्न प्रकार के रोगों की दवाइयां जो है दी गई। इस मैडीकल कैम्प में कुछ दवाइया विभाग की तरफ से जनता को दी गई तो कुछ फ्री दवाइयां दी गई। श्री धन्वंतरि नेचुरल अमृतसर के सौजन्य से दी गई जिन्होंने इस मेडिकल में भाग लिया था।
श्री धन्वंतरि नेचुरल अमृतसर की तरफ से एरिया सेल्ज़ मैनेजर हिमाचल प्रदेश राकेश डोगरा व राकेश बाहरिया ने भाग लिया। उनके साथ सेल्ज़ एक़्जुटिव पुनीत, योगेश ,विकास ने भी अपनी सेवाएं कैम्प में दी। इस कैम्प में आयुष विभाग की देहरा की तरफ़ से SDMO डॉक्टर वृज नंदन शर्मा , डॉक्टर अरुण, अन्य डॉक्टर मौजूद रहे ।
