कोविड से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क: डीसी

--Advertisement--

Image

जिला परिषद हॉल में दवाइयों, आक्सीजन सिलेंडर का भंडारण कक्ष स्थापित, सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का उपयोग जरूरी, एसडीएम रखेंगे नजर

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड के संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है। इस के लिए जिला परिषद हॉल में कोविड के संक्रमण से निपटने के लिए दवाइयां, आक्सीमीटर, आक्सीजन सिलेंडर इत्यादि का पर्याप्त मात्रा में भंडारण किया जाएगा तथा जिला परिषद हॉल से जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए आईसोलेशन किट्स भी वितरित की जाएंगी।

इस बाबत उपायुक्त डा निपुण जिंदल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा गुरदर्शन गुप्ता, एडीएम रोहित राठौर ने जिला परिषद हॉल में दवाइयां इत्यादि के स्टॉक भी निरीक्षण किया। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड से निपटने के लिए नुरपुर, परौर, टांडा में कोविड अस्पताल क्रियाशील हैं जबकि जिला में 1200 के करीब आक्सीजन सहित बेडस की क्षमता सरकारी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध है।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोविड टेस्टिंग को भी बढ़ाया जा रहा है ताकि संक्रमण को प्रारंभिक तौर पर ही फैलने से रोका जा सके। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है ताकि शतप्रतिशत विद्यार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड की बूस्टर डोज भी लगाना आरंभ कर दी गई है ताकि लोगों को कोविड संक्रमण से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड के निपटने के लिए आपदा प्रबंधन के तहत कुछ बंदिशें भी लगाई गई हैं इनकी अनुपालना सख्ती से सुनिश्चित करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग जरूरी है इस के लिए उपमंडलाधिकारियों को भी नियमित तौर पर निरीक्षण के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।

ईवीएम भंडारण भवन का 30 मई तक निर्माण कार्य पूर्ण करने निर्देश

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बुधवार को दाड़ी में ईवीएम भंडारण भवन के निर्माण कार्य का जायजा तथा 30 मई से पहले निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि आगामी विस चुनावों के मध्येनजर ईवीएम जिला मुख्यालय में पहुंचेगी, ईवीएम के उचित रखरखाव के लिए दाड़ी में ईवीएम भंडारण भवन का करीब आठ करोड़ की लागत से निर्माण किया जा रहा है।

इससे पहले अस्थाई तौर अन्य भवनों में ईवीएम का भंडारण करना पड़ता है और अब भवन निर्माण से ईवीएम के रखने की स्थायी व्यवस्था हो जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन उपेंद्र शुक्ला ने ईवीएम भंडारण भवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...